उत्तर प्रदेशकिसान समाचारजनहित समाचारताजा ख़बरेंबिजनौरब्रेकिंग न्यूज़

अन्नदाता किसान यूनियन ने किया सभा का आयोजन

बिजनौर। नजीबाबाद अन्नदाता किसान यूनियन ने शिव मंदिर धर्मशाला आदर्श नगर में एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किये। और कई पदाधिकारी को तहसील से लेकर जिले तक की कमान सौंपी गई। साथ ही युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप मोर के द्वारा युवा मोर्चा मैं तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद चौधरी हंसवाहन निवासी ग्राम मखवाड़ा की घोषणा की गई। और मंडल अध्यक्ष शमशाद गुर्जर द्वारा एमबीबीएस डॉक्टर आकिल अली को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत घोषित किया गया। उपस्थित पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुखविंदर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ,युवा मोर्चा मैं मंडल अध्यक्ष नीरज चाहल, चौधरी बालकरण ,मोहित चौधरी, नरपाल प्रजापति, मोहम्मद जाकिर ,जिसमें जिला अध्यक्ष चौधरी रोहिताश सिंह, एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप मोर, जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, जिला मीडिया प्रभारी रामोद कुमार ,जिला पर्वक्ता राकेश कुमार,मौ•पुर देवमल ब्लॉक मीडिया प्रभारी रक्षक, और युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ राजपूत, चौधरी राजवीर सिंह चौधरी जगबीर सिंह, जिला महासचिव अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार ,रविराज आफताब आलम, मोहम्मद रफी मोहम्मद मदनी ,मोहम्मद अयूब, सरदार गुरपेज सिंह, मोहम्मद सलीम उपस्थित रहे। अध्यक्षता में चौधरी राजवीर सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने सभा का संचालन करते हुए सभी किसानों का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष द्वारा सब किसान एवं पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना।और जिला अध्यक्ष चौधरी रोहितास सिंह ने संगठन को बढ़ाने और उसमे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button