filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.044199; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0015,0.0000; brp_del_sen: 0.1000,0.1000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:10:25 11:28:30; module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (1001, 1);aec_lux: 271.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;zeissColor: bright;
लोकेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश

बूथ अध्यक्षों से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में नागरिकों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 139वीं कड़ी
झालू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी रविवार को झालू में उत्साह और सहभागिता के माहौल में सुनी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित से जुड़े संदेशों को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को समाज के सामने लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश से नागरिकों को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में संजय वर्मा, सुरेश वर्मा, मंडल महामंत्री नीरज चौधरी, अनुराग शर्मा, मलखान सिंह, कपिल शर्मा, शगुन अग्रवाल, बालवीर, नाथेराम, शिवम चौधरी, विशाल जोशी, दलपत सिंह, दीपक, अखिलेश शर्मा, नकुल जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा समाजहित, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने पर जोर दिया गया।